Freemartin (फ्रीमार्टिन)
Freemartin एक जन्मजात स्थिति है, जो गाय में बछड़ा और बछड़ी जुड़वां पैदा होने पर उत्पन्न होती है।
फ्री मार्टिन रोग क्या है?
जब गाय में बछड़ा और बछड़ी जुड़वां पैदा होते हैं, तो बछड़ा सामान्य रूप से विकसित होता है। इसका मतलब है कि वह आगे चलकर बैल बनेगा, प्रजनन क्षमता सामान्य होगी, और वह बच्चे पैदा करने में सक्षम होगा। लेकिन, बछड़ी बाँझ (Sterile) होती है, यानी वह आगे चलकर बच्चे पैदा नहीं कर सकती। ऐसी बाँझ बछड़ी को Freemartin कहा जाता है। Freemartin का अर्थ है कि यह बछड़ी प्रजनन से मुक्त होती है।

Freemartin Information
Condition Name | Freemartin |
---|---|
What Happens? | When a bull calf and a heifer calf are born as twins, the heifer calf becomes sterile and unable to reproduce. |
Cause |
|
Reproductive System |
|
Outcome | The heifer calf becomes sterile and is unable to reproduce, known as a Freemartin. |
The Rajasthan Express: Freemartin Condition Overview |
फ्रीमार्टिन का क्या कारण बनता है?
जब गाय के गर्भाशय में बछड़ा और बछड़ी जुड़वां होते हैं, तो दोनों के अपरा (placenta) में vascular connection हो जाता है। इस कारण नर भ्रूण से एंटी-मुल्लेरियन हार्मोन (Anti-Müllerian Hormone) और टेस्टोस्टेरोन हार्मोन मादा भ्रूण में चले जाते हैं।
- एंटी-मुल्लेरियन हार्मोन मादा भ्रूण में मुल्लेरियन डक्ट का विकास रोक देता है।
- टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के प्रभाव से मादा भ्रूण में वर्षण (testis) कोशिकाओं का विकास हो जाता है।
इस कारण मादा बछड़ी में ovotestis स्थिति देखने को मिलती है, जिसमें नर और मादा, दोनों के अल्पविकसित जननांग मौजूद होते हैं। परिणामस्वरूप, यह बछड़ी बाँझ होती है और बच्चे पैदा नहीं कर सकती। ऐसी बछड़ी को “Freemartin” कहा जाता है।

अन्य जानकारी
- मादा जनन तंत्र का विकास मुल्लेरियन डक्ट (Müllerian Duct) में होता है।
- नर जनन तंत्र का विकास वोल्फियन डक्ट (Wolffian Duct) में होता है।
A freemartin cow is a genetically altered female twin to a male, often infertile due to shared hormones. Learn about its causes, traits, and significance in cattle farming.
THE RAJASTHAN EXPRESS