Deoni Cow Breed : Deoni Cow Milk Per Day .

Breed of Deoni Cow

डियोनि गाय भारत की एक द्विप्रयोजनी नस्ल (Dual Purpose Breed)  है जो गिर (Gir Cow), डांगी और स्थानीय गायों के मिश्रण से विकसित हुई है।डियोनि गाय को मुख्यत दुग्ध उत्पादन और कृषि कार्यो के लिए पाला जाता है।महाराष्ट्र के लातूर जिले के डियोनि तालुका से उत्पन्न इस नस्ल की दोहरी विशेषताएं के लिए जानी जाती है।भारत में वर्तमान में देशी गायों की कुल 53 पंजीकृत देशी नस्ल है। भारत में वर्तमान में 220 जानवरों और पोल्ट्री की कुल देशी नस्लें हैं। पहले, कुल 212 नस्लें पंजीकृत थीं। दिसम्बर 2023 में, 8 नई नस्लों को पंजीकृत किया गया है, जिससे कुल पंजीकृत नस्लों की संख्या 212 से बढ़कर 220 हो गई है। नई नस्ल का पंजीकरण करने से पहले, उस नस्ल में कम से कम 1000 पशु होना आवश्यक है।

deoni cow milk per day,deoni cow,deoni cow price,deoni cow images,red deoni cow,deoni cow origin,deoni cow breed,devani deoni cow,deoni cow market,

Synonymous of Deoni Cow (डियोनि गाय के उपनाम)

  • डियोनि गाय की नस्ल, जिसे "सुरती," "डोंगरपाटी," "डोंगरी," "वाननेरा," "वाघ्यद," "बालंक्या," और "शेवेरा" के नाम से भी जाना जाता है। 

डियोनि गाय की उत्पति और वितरण (Origins and Distribution of Deoni Cow)

डियोनि नस्ल का प्रजनन क्षेत्र सह्याद्री पहाड़ियों की बालाघाट श्रेणी में आता है, जो औरंगाबाद के कन्नड़ तालुका से लेकर महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के देगलूर तालुका तक फैला हुआ है। प्रमुख उत्पत्ति स्थान देओनी, उदगीर और अहमदपुर तालुका हैं।

डियोनि गाय के मुख्य उपयोग (Main Uses of Deoni Cow)

डियोनि गाय को दुग्ध उत्पादन और भारवाहक / बोझा ढोने के कार्य में उपयोग किया जाता  है। भारत की सबसे अच्छी भारवाहक नस्ल नस्ल अमृत महल  है। 

1. भारवाहक (Draught Purpose) : 
  • डियोनि गाय के बैल ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्य और बोझा ढोने (Farming and Transportation) के काम लिए जाते हैं। भारवाहक नस्लों (Draught Purpose Breed) में दुग्ध उत्पादन (Milk Production) कम होता हैं। 
2. दुग्ध उत्पादन (Milk Purpose) : 
  • डियोनि गाय को कृषि कार्यों के साथ - साथ दुग्ध उत्पादन के लिए भी पाला जाता है। हालाँकि दुधारू नस्लों के मुकाबले दुग्ध उत्पादन कम करती है। 

डियोनि गाय की पहचान (Characteristics of Deoni Cow)

देओनी गाय की नस्ल अपने विशिष्ट काले और सफेद धब्बेदार रंग के कारण आसानी से पहचानी जा सकती है। इस नस्ल की तीन प्रकार की नस्लें हैं:

बालंक्या (Balankya) : 
  • यह नस्ल पूरी तरह से सफेद होती है। 
वाननेरा (Wannera) : 
  • यह नस्ल पूरी तरह से सफेद और चेहरा हल्का काला होता है। 
वाघ्यद या शेवेरा (Waghyd or Shevera) : 
  • यह नस्ल काले और सफेद धब्बेदार के साथ होती है।  
शारीरिक विशेषताओं में छोटे सींग शामिल हैं जो आंखों के पीछे और ऊपर पोल (Poll) के किनारे से निकलते हैं, लटके हुए कान, और एक प्रमुख, हल्का उभरा हुआ माथा। सींग बाहर और ऊपर की दिशा में बढ़ते हैं, जिनके सिरे कुंद होते हैं।

deoni cow milk per day,deoni cow,deoni cow price,deoni cow images,red deoni cow,deoni cow origin,deoni cow breed,devani deoni cow,deoni cow market,

Key Points (मुख्य बिंदु )

  • Poll : दोनों सींगो के बीच का स्थान। 
  • भारत की सबसे अच्छी बोझा ढोने वाली / भारवाहक नस्ल "अमृत महल" है। 
  • महाराष्ट्र की सबसे अच्छी बोझा ढोने वाली / भारवाहक नस्ल "खिलारी" है। 
  • राजस्थान की सबसे अच्छी बोझा ढोने वाली / भारवाहक नस्ल "नागोरी" है। 
  • भारत की सबसे अच्छी दोहरी उपयोगिता वाली नस्ल "हरियाणा" है। 
  • भारत की देशी नस्लों में सबसे भारी गाय की नस्ल 'कांकरेज' है।
  • देशी गायो में सबसे लम्बा दुग्धकाल " गिर गाय (Gir Cattle) " का होता है। 

    Milk Production (दूध उत्पादन)

    डियोनि गाय भारत की एक द्विप्रयोजनी नस्ल (Dual Purpose Breed)  है जो गिर (Gir Cow), डांगी और स्थानीय गायों के मिश्रण से विकसित हुई है। गिर नस्ल का मिश्रण होने के करण डियोनि गाय को दूध उत्पादन के लिए भी सराहे जाते हैं। डियोनि गाय अपने एक ब्यात (Per Lactation) में औसतन दूध उत्पादन 868 किलोग्राम करती  है, जो 638 से 1229 किलोग्राम तक होता है। डियोनि गाय के दूध में औसत वसा (Fat) 4.3% होती है, जिसमें 2.5 से 5.3% का अंतर होता है।

    • Milk Yield Per Lactation :  868 kg (638 - 1229 Kg)
    • Average Fat % : 4.3 % (2.5 - 5.3%)

    Discover the unique Deoni cattle breed, its origins, characteristics, and benefits. Learn why Deoni bullocks are preferred for heavy work and their impressive milk yield.

    Follow Us on Social Media

    Stay connected with The Rajasthan Express by following us on our social media platforms: